फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 20 Mar 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। किसी व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में मिला। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी जा रही है। मौके से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिला। इसके बाद शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि मंगलवार की शाम को ट्रैक पर शव मिला था। संभवत: किसी ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की जान गई है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगती कॉलोनियों में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को मोर्च्युरी में रखवाया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें