फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टांडाहेड़ी में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 23 Jun 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव टांडाहेड़ी में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। व्यक्ति द्वारा मानसिक परेशानी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। संदीप मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम को वह अपने घर पर था। देर रात को वह फंदे पर लटकता देखा गया। परिजन अस्पताल में ले गए तो डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के बयान के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह घरेलू कारणों के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। असल कारण जांच का विषय है। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि टांडाहेड़ी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई थी। परिजनों के बयान पर घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें