फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेलपा के खेतों में पेड़ पर लटका मिला सौंधी के व्यक्ति का शव

Mon, 02 Sep 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। पेलपा गांव के खेतों में पेड़ पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह खेतों की ओर घूमने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन

पेलपा गांव के ग्रामीण जब सुबह खेतों में गए तो पेड़ पर शव देखा। शव से कुछ दूर ही एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो व्यक्ति की पहचान सौंधी गांव निवासी जयबीर के तौर पर हुई। परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयबीर मानेसर की निजी कंपनी में नौकरी करता था और रात के समय घर वापस नहीं आया। मृतक शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस जांच अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि मौत के कारणों का पता किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में जयबीर को मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें