साल्हावास । अकेहड़ी मदनपुर गांव के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू केनाल के पंप हाउस में युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर पहचान के लिए वहां पर रखा। जब पहचान नहीं हुई तो पोस्टमार्टम व पहचान के लिए शव सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की उम्र 25 से 30 साल आंकी गई है। साल्हावास थाना प्रभारी रामकरण दहिया ने बताया मृतक के शरीर पर जींस की पैंट और स्वेटर पहना हुआ है। दाहिने हाथ पर इंग्लिश में अंकित लिखा हुआ है और दाहिने कान में बाली पहने हुए है। संवाद