फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसीपी ने थाना-चौकी प्रभारियों की ली बैठक

Thu, 18 Dec 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में बहादुरगढ़ जोन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ जोन मयंक मिश्रा द्वारा जोन के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की एक बैठक ली गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम, नागरिकों की सुरक्षा तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाना रहा। बैठक में डीसीपी मयंक मिश्रा ने साइबर अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि तुरंत जांच के साथ आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। महिला विरुद्ध अपराध, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान चलाने के साथ जाम की स्थिति उत्पन्न न हो पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें