09jjrp10- लघु सचिवालय में सिविल सर्विस में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते डीसी स्वप्निल रव
झज्जर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से घोषित सिविल सेवा परीक्षा-2025 के परिणाम में जिले के चयनित युवाओं को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बधाई दी। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की। डीसी ने कहा कि सिविल सेवक सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इस सफलता में अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है जो पूरे तैयारी काल में अपने बच्चों का मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाते हैं। सफल चयनित युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर एकाग्रता के साथ मेहनत करना ही सफलता की कुंजी है। मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, बहादुरगढ़ एसडीएम अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, नगराधीश नमिता कुमारी, डीआईपीआरओ सतीश कुमार उपस्थित रहे।