फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लें बेटियां : श्री लता

Sun, 04 Aug 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp18 बहु कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नवागंतुक छात्र व अतिथि।संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में नए सत्र 2024-2025 की शुरुआत शुक्रवार को नवागंतुक विधार्थियों के लिए एक विस्तृत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि एनटीपीसी झाडली की एचआर विभाग की एजीएम के श्री लता व राकेश बिष्ट, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी के डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) से डॉ. संजीव व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र वशिष्ठ अतिथि रहे। छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों, प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में टाइम टेबल, लाईब्रेरी, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ, रोजगार प्रकोष्ठ के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि के. श्री.लता ने कहा कि लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव ने नई शिक्षा नीति 2020, ग्रेजुएशन विषयों में अध्ययन क्षेत्र से संबंधित संभावित कॅरिअर के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन विषयों व स्थितियों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि यदि विद्यार्थियों को आगे बढ़ना है तो उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उनकी क्षमताओं को उड़ान देने का सर्वोत्तम केंद्र होता है, इसलिए सभी छात्राएं रोजाना कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं व मन लगाकर पढ़ाई करें। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने छात्रों को नियमित तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाने को प्रेरित किया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुखवीर सिंह ने छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कॉलेज से उत्तीर्ण छात्राओं की उपलब्धियों व कॉलेज के शैक्षणिक कीर्तिमानों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. रीना, कुलबीर सिंह, डॉ. पंकज, आदित्य गोयल, नरेंद्र कुमार, पूजा शर्मा, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. सुचित्रा, रेखा बाई, मोनिका, संगीता रानी मौजूद रहे।

03jjrp18 बहु कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नवागंतुक छात्र व अतिथि।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें