-फोटो 67 : सेक्टर-6 की सड़कों पर नीचे लटकते बिजली और केबल तारें। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में मुख्य सड़कों पर कई स्थानों पर केबल नीचे लटक रही है। सेक्टर-6, बहादुरगढ़ के अमित कादियान का कहना है कि स्कूल बसें, ऊंचे वाहन और एंबुलेंस जैसे बड़े वाहन गुजरते समय तार से टकराने की आशंका बनी रहती है। प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।