फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक हादसा इलाके के गांव खरमाण में और दूसरा शहर के आरजे अस्पताल में हुआ। खरमाण में ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की जान गई और शहर के अस्पताल में महिला के सिर पर एलपीजी सिलिंडर गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

खरमाण निवासी निर्मला खेतों से पशुओं का चारा लेकर घर की ओर आ रही थी। सिलोठी गांव की तरफ से एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। निर्मला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसके नीचे दब गई। अधिक चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर सवार दो अन्य लोगों को भी हलकी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मृतका के परिवार के सदस्य व बादली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बादली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल अपने दामाद का हालचाल जानने आई एक महिला की रसोई गैस सिलेंडर सिर में लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अस्पताल की कैंटीन के लिए गैस सिलिंडर लेकर जा रहा था कि अचानक सिलिंडर उसके हाथों से छूट गया और वह सीढ़ियों से फिसलकर शीशों को तोड़ते हुए महिला के सिर पर जा गिरा। अधिक चोटें लगने से महिला की उपचार दौरान मौत हो गई। बिहार के जिला मोतीहारी के गांव मजहार की पार्वती (55) बहादुरगढ़ के लाइनपार में रहती थी। घटना के वक्त अस्पताल स्टाफ ने तुरंत महिला को संभाला और इलाज शुरू किया, लेकिन बच नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें