फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसौरखेड़ी के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के नजदीक जसौरखेड़ी से कुलासी रोड पर एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जसौरखेड़ी निवासी शमशेर सिंह (60) बुधवार की सुबह खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। चारा लेकर जब वह साइकिल पर वापस अपने घर लौट रहा था तो जसौरखेड़ी से कुलासी रोड पर माइनर के नजदीक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक की तीन भाईयों में मंझला था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें