फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार को पहुंचेगी साइकिल मैराथन, हजारों युवा उमडेंगे

Sat, 02 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मुख्यमंत्री की पहल पर नशा मुक्ति हरियाणा को लेकर प्रदेश के जिलों से होते हुए 4 सितंबर को साइकिल मैराथन रैली झज्जर में प्रवेश करेगी। रैली बेरी के रास्ते वाया जहाजगढ़ होते हुए सोमवार को झज्जर पहुंचेगी। शाम को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड कलाकार गजेंद्र फोगाट और उनकी टीम के कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए प्रशासन ने कड़े स़रक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करनाल से इस साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया है जो पानीपत, सोनीपत, रोहतक होते हुए झज्जर में चार सितंबर को झज्जर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिला में जन जन तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचे, इसके लिए स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नाटक और अन्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं नशे पर रोक को लेकर गीतों के जरिये बॉलीवुड कलाकार गजेंद्र फोगाट के नेतृत्व में कलाकारों की टीम युवाओं में नया जोश भरेगी। डीसी ने बताया कि साइकिल मैराथन का हिस्सा बनने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। युवाओं में जोश व उत्साह का माहौल है। काफी संख्या मेंं युवा साईकिल मैराथन का हिस्सा बनने के लिए मैराथन करवा रहे हैं। चार सितंबर को रात्रि ठहराव झज्जर में होगा और पांच सिंतबर की सुबह झज्जर से रेवाड़ी रोड होते हुए आगे बढ़ेगी। डीसी ने आगे बताया कि यह पांच सिंतबर को झज्जर से रेवाड़ी रोड पर दादनपुर, माछरौली, कुलाना होते हुए जिला रेवाड़ी में प्रवेश करेगी। रैली में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए सड़क मार्ग और चौराहों पर भारी पुलिस बल और यातायात पुलिस की व्यवस्था की है।
रैली का हिस्सा बनने के लिए करें पंजीकरण
डीसी ने कहा कि साइकिल मैराथन रैली का ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को हिस्सा बनना चाहिए। इसके लिए वेबसाइट उदय डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करवाएं । संबंधित विभागों के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण के लिए युवा वर्ग को जागरूक करें। मैराथन के रूट पर जगह-जगह नशे के खिलाफ अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें जिला के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय। स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें