झज्जर। जिले के गांव सरोला के सीआरपीएफ जवान सतेंद्र की ड्यूटी जाते समय हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। हवलदार सत्येंद्र पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह उम्र करीब 41 साल, जोकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास सुरक्षा ड्यूटी में कार्यरत थे।
रोहिणी से गाड़ी लेकर ड्यूटी के लिए गए थे। रास्ते में सड़क के साथ गाड़ी खड़ी कर दी और सीट पर बैठे रहे। रात को गश्त के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा देखा गया कि यह गाड़ी काफी समय से सड़क के साथ खड़ी है, इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई। सत्येंद्र की हार्ट अटैक होने से देहांत हो चुका था।
वीरवार को गांव सरोला में शाम करीब 4:35 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदीप कुमार थाना प्रबंधन माछरौली, सीआरपीएफ के जवान और निरीक्षक मनोज कुमार सीआरपीएफ मौजूद रहे।