फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 18 Feb 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी की तरह शनिवार को गुप्त नवरात्र की अष्टमी को मां के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह मां अष्टमी के दिन पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया, जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया। उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी का कहना था कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि माता मंदिर में हर माह अष्टमी को दर्शन के लिए मंदिर में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें