फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़, 17.5 लाख जमा

Fri, 01 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रॉपर्टी टैक्स पर मिल रही छूट लेने के लिए काफी संख्या में लोग नगर परिषद पहुंचे। वीरवार को नगर परिषद व टाउन हाल पर 60 लोगों ने अपनी संपत्ति का सत्यापन कराया और टैक्स भरकर छूट का लाभ उठाया। नगर परिषद के पास वीरवार को लगभग साढ़े 17 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट के चलते नगर परिषद ने वीरवार को अलग व्यवस्था की हुई थी। मुख्य गेट व अंदर अलग-अलग काउंटर बनाए हुए थे। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले उनकी संपत्तियों का सत्यापन किया गया और उसके बाद टैक्स भरवाया गया। वीरवार को 60 लोगों की संपत्तियों का सत्यापन हुआ और लगभग 2.5 लाख रुपये टैक्स व एरियर के रूप मिले। इसके अलावा खेल विभाग की तरफ से 15 लाख रुपये का टैक्स व एरियर जमा कराया गया। बता दें कि स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने शहरी क्षेत्र के नागरिक अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टि करके वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया हुआ था। इसी प्रकार से वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के लिए बकाया संपत्ति कर की मूल राशि पर पंद्रह प्रतिशत की एकमुश्त छूट दी गई, जिन्होंने आज तक का वर्ष 2010-11 से 2022-23 तक के संपत्ति कर के रूप में बकाया राशि का भुगतान किया।


दिसंबर तक 75 लाख मिला प्रॉपर्टी टैक्स
नगर परिषद को दिसंबर 2023 तक 75 लाख 5 हजार 85 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में मिले हैं। इसके अलावा जनवरी से मार्च 2024 तक नगर परिषद को 18 लाख 76 हजार 346 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आने की उम्मीद है। इसके अलावा दिसंबर तक 5 लाख 31 हजार 62 रुपये का फायर टैक्स आया है जबकि जनवरी से मार्च 2024 तक एक लाख 32 हजार 766 रुपये का फायर टैक्स आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें