फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर निकाले दो लाख रुपये

Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
खाली हुए एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव न्यौला स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम को शनिवार देर रात गैस कटर से काटकर चोरों ने उसमें रखे करीब दो लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह वारदात का पता चलने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों द्वारा वारदात की सूचना बैंक प्रबंधन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


न्यौला गांव में ओबीसी बैंक का एटीएम है। शनिवार देर रात चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काट दिया और उसमें रखे 1 लाख 95  हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। सुबह वारदात का पता चलने पर पुुलिस ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें