फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया गिरफ्तार: जानिए चोरी के आरोपी से गैंगस्टर बनने तक की कहानी, हत्या समेत ये मामल दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर व दिल्ली में हत्या समेत विभिन्न 15 मामले दर्ज हैं। दिल्ली कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पास स्पेशल सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एनकाउंटर में दबोचा गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया के खिलाफ झज्जर जिले के चरखीदादरी पुलिस थाने में वर्ष 2008 में चोरी का पहला मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद अपराध में कदम दर कदम बढ़ाता गया। बेरी पुलिस के रिकाॅर्ड के अनुसार दुबलधन निवासी नीरज उर्फ कातिया के खिलाफ भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर व दिल्ली आदि में 15 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


इसमें मर्डर, डकैती की साजिश रचते हुए, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व लड़ाई-झगड़े के बेरी थाने में सात, झज्जर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। 2009 में दर्ज हुए मर्डर के एक केस व एक अन्य मामले में नीरज बरी हो चुका है।

उसके खिलाफ चारखीदादरी पुलिस थाने में पहला मामला अगस्त 2008 में चोरी का दर्ज हुआ था। इस साल उसके खिलाफ बेरी थाने में कई मामले दर्ज हुए थे। उसके बाद 2009 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

उसमें वह बरी हो चुका है। वर्ष 2014 में उसके खिलाफ झज्जर थाने में हत्या का और वर्ष 2014 में बेरी व 2019 में होली के दिन कातिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर छुछकवास चौक पर पुलिस चौक के पास अच्छेज गांव निवासी भीम सिंह की हत्या की थी।

विज्ञापन


झज्जर जिले में पुलिस के रिकाॅर्ड के अनुसार सभी मामलों में नीरज उर्फ कातिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। भीम होली के दिन 21 मार्च 2019 को घर का सामान लेने के लिए गांव से छुछकवास गया था। रास्ते में नीरज उर्फ कातिया निवासी दुबलधन ने साथियों के साथ मिलकर डंडे, तलवार व हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। भीम पर कई गोलियां बरसाई गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

दिल्ली पुलिस की तरफ से मुठभेड़ के दौरान नीरज उर्फ कातिया की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी हमारे पास नहीं आई है। फिर भी पुलिस इसका रिकाॅर्ड देख रही है। - वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें