फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में एक की मौत, चार घायल

Tue, 08 Dec 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरपुर कलां इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार जाइलो कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त पांचों युवक दिल्ली के सिरसपुर में रहने वाले दोस्त की शादी समारोह में शामिल होकर बादली, हरियाणा स्थित घर लौट रहे थे।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि रावता मोड़ के पास एक कार खाई में गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल कार सवार पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने गांव दरियापुर, बादली, झज्जर (हरियाणा) निवासी विकास पुत्र लक्ष्मीचंद (24) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान जीतेंद्र पुत्र विजयपाल सिंह (24), हेमंत पुत्र राजेंद्र (23), हनुमत पुत्र महेंद्र (24) और हेमंत पुत्र विजयपाल (23) के रूप में हुई। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन


हनुमत ने पुलिस को बताया कि वह जिम चलाता है। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रात में सभी दोस्त सिरसपुर में एक दोस्त की शादी में आए थे और रात में जीतेंद्र की कार से वापस जा रहे थे।

जीतेंद्र कार को काफी रफ्तार से चला रहा था। कार में बैठे दोस्तों ने उसे धीरे से चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने रफ्तार कम नहीं की।

कुछ दूर जाकर कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी और खेत में जाकर पलट गई। पुलिस ने हनुमत की बयान पर जीतेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें