फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: मनजीत उर्फ चीता को यमुनानगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, पांच दिन के रिमांड पर भेजा

Sat, 22 Apr 2023 12:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बेरी में कादयान खाप के प्रधान बिल्लू सहित तीन लोगों को गोलियां मारी थीं। मामले में गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ का नाम सामने आया था। आरोपी के हिमांशु उर्फ भाऊ और नीरज बवाना गैंग से तार जुड़े हैं। मनजीत उर्फ चीता गांव बालंद जिला रोहतक का रहने वाला है। 
विज्ञापन
सीआईए झज्जर की गिरफ्त में आया आरोपी मनजीत उर्फ चीता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू और अन्य पर जानलेवा हमला करने के मामले में यमुनानगर जेल में बंद आरोपी मनजीत उर्फ चीता को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ जघन्य किस्म के अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रोहतक में दर्ज हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

आरोपी नीरज बवाना आपराधिक गिरोह से जुड़ा एवं मोस्ट वांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ का सहयोगी है। आरोपी से पूछताछ में गिरोह व उपरोक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आपराधिक साजिश रचने के अलग-अलग आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सुखबीर निवासी बेरी ने शिकायत दी थी कि 28 मार्च को वह, उसका भाई महावीर और गांव के देवेंद्र व रणजीत उनके मकान के सामने बैठकर बातें कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें से करीब तीन-चार युवक उतरे और उन पर गोलियां चलाईं।

इसमें देवेंद्र उर्फ बिल्लू, उसका भाई महावीर और पड़ोसी रणजीत को गोलियां लगीं। गोलियां लगने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने व मामले के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए थे। डीएसपी बेरी नरेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले के वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया।

किसी अन्य मामले में यमुनानगर जेल में बंद आरोपी मनजीत उर्फ चीता निवासी गांव बालंद जिला रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस वारदात के संबंध में खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें