फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट से हजारों की नकदी, सामान चोरी

Sat, 24 Sep 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पाटोदा स्थित श्रीकृष्ण स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से चोरों ने हजारों रुपये नकदी और सामान चोरी कर लिया। दुकान के मालिक को चोरी की सूचना का पता सुबह लगा। चोरी का पता लगने पर रेस्टोरेंट के मालिक ने कुलाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। श्रीकृष्ण स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले के ताले को तोड़कर उसमें रखे 22 हजार रुपये निकाल लिए। प्रदीप ने बताया कि चोरों ने इसके अलावा भी दुकान में रखा एक गोदान का पात्र और कुछ सामान चोरी किया। प्रात: जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले उसे टूटे हुए मिले। उसने जब दुकान के अंदर देखा तो गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे रुपये गायब थे। उसने चोरी के मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें