फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल से फरार हुआ ग्योंग, मामला दर्ज

Sun, 26 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीन मामलों में दुलीना जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुरेंद्र ग्योंग पैरोल पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा। जेल प्रशासन ने सुरेंद्र ग्योंग के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जेल उपाधीक्षक सत्यवान ने बताया कि सुरेंद्र ग्योंग 23 मई को 28 दिन की पैरोल पर गया था और उसने 21 जून को वापस लौटना था। इसी बीच 29 मई को कमिश्नर ने सुरेंद्र की पैरोल को बीच अवधि में ही समाप्त करने के लिए उपायुक्त और एसपी को कहा था। उसके बावजूद  सुरेंद्र ग्योंग अपनी तय सीमा 21 जून तक भी वापस नहीं लौटा। तब जेल प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 23 जून को उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। बताया जाता है कि सुरेंद्र अपने मकान की मरम्मत करवाने के बहाने जेल से पैरोल पर गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें