झज्जर के बेरी के दुजाना चौक दिनदहाड़े ब्रेजा कार में सवार होकर आए युवकों पर बलेनो कार सवार युवकों की गाड़ी के आगे गाड़ी अड़ा कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलवारों ने करीब दो दर्जन राउंड फायर कार पर किए और कार में सवार युवक भागने लगे तो उनका पीछा करते हुए उन पर फायर किए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
गोली चलने की सूचना मिलने के बाद बेरी डीएसपी प्रदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी विवेक मलिक, शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया और घायलों को प्रथामिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई
चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटनाक्रम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस गाड़ी पर हमला हुआ है, उस पर भी करीब दो दर्जन निशान है। प्रारंभिक जांच में दुजाना की और से आ रही नीले रंग की बलेनेा गाड़ी के आगे ब्रेजा गाड़ी अड़ाते हुए पहले हमलवारों ने गाड़ी को रूकवाया ओर उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान नही हो पाई है।
घटनाक्रम के बाद जिले में वीटी करवाई गई। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में लग गई। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि दुजाना चौक में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटनाक्रम में एक युवक की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी में सवार युवकों में सन्नी रिटौली, आशीष गोच्छी, रिंकू डीघल, मोहित कबूलपुर के रूप में पहचान हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की अभी पहचान नही हुई है। जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी।