फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कोरोना किट की पेटियों में छिपाई थी अवैध शराब, पुलिस ने आरोपी को 485 पेटियां के साथ किया काबू

Wed, 15 Feb 2023 05:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर सापला रोड पर तैनात सीआईए झज्जर की टीम द्वारा गांव गिरावड़ के पास से अवैध शराब से भरे ट्रक सहित एक आरोपी को काबू किया है। ट्रक में शराब की 485 पेटियां बरामद की गई। ट्रक सापला से झज्जर होते हुए पलवल की तरफ  जा रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी सीआईए झज्जर की टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर पुलिस की एक टीम ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक सहित एक आरोपी को काबू किया है। शराब कोरोना किट की पेटियों में छिपाकर तस्करी कर रांची (झारखंड) की तरफ ले जाई जा रही थी। झज्जर सापला रोड पर तैनात सीआईए झज्जर की टीम द्वारा गांव गिरावड़ के पास से अवैध शराब से भरे ट्रक सहित एक आरोपी को काबू किया है। ट्रक में शराब की 485 पेटियां बरामद की गई। ट्रक सापला से झज्जर होते हुए पलवल की तरफ  जा रहा था। 

विज्ञापन


अवैध शराब से भरे एक ट्रक के साथ किया एक आरोपी काबू
पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम ने बताया कि उप निरीक्षक सुंदरपाल के नेतृत्व में सीआईए झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करके अवैध शराब से भरे एक ट्रक को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सीआईए झज्जर की एक टीम झज्जर सांपला रोड़ पर गांव गिरावड़ के पास गश्त पर तैनात थी।

पलवल की तरफ से आया था ट्रक
टीम को गुप्त सुचना मिली कि मुस्तकीम व सत्तार दोनों निवासी गांव कागरखां जिला नूंह अवैध शराब का धंधा करते हैं। उनका एक ट्रक  यूपी 26 टी 5786 में अवैध शराब भरकर चालक अजीत सापला की तरफ से झज्जर होते हुए पलवल की तरफ जाएगा। गुप्त सुचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त सक्रिय होते हुऐ मौका पर ही नाकाबन्दी करके पूरी मुस्तैदी से सांपला की तरफ से आने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की गई। कुछ ही समय में दूर से एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे टीम द्वारा इशारा करके रुकवाया गया।

विज्ञापन

कोरोना किट की 85 पेटियां मिली

चैक करने पर ट्रक का नंबर यूपी 26 टी 5786 मिला। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता अजीत निवासी खराटी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश बतलाया। पुलिस टीम ने जब चैक किया तो ट्रक में पीछे की तरफ एबॉट मार्का की कोरोना किट की 85 पेटियां मिली।

अलग-अलग मारका की अंग्रेजी शराब की 35 पेटी बोतल मिली
कोरोना किट की पेटियों को हटाकर चैक किया गया तो ट्रक में शराब की अलग-अलग मार्का की पेटियां भरी हुई मिली। पुलिस टीम ने ट्रक में भरी शराब की पेटियो की गिनती की तो अलग-अलग मारका की अंग्रेजी शराब की 35 पेटी बोतल, 250 पेटी अध्धे तथा 235 पेटी पव्वे सहित कुल 485 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब की प्रत्येक पेटी पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली लिखा हुआ है।
विज्ञापन

ट्रक देकर सिरसा के लिए भेजा था

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक से प्रारंभिक पूछताछ में मालूम हुआ कि ट्रक चालक से किसी सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने मोबाइल पर संपर्क किया था। उसे जिला नूंह में किसी व्यक्ति ने ट्रक देकर सिरसा के लिए भेजा था। वह ट्रक लेकर सिरसा जिला में एक होटल पर पहुंचा था। जहां से एक अन्य व्यक्ति उस ट्रक लेकर चला गया और लोड करके वापिस उसे देकर गया था। भरे हुए ट्रक को लेकर वह डबवाली से चला था।

आरोपी झज्जर अदालत में पेश
झज्जर पुलिस की सतर्कता के चलते शराब से भरा ट्रक थाना दुजाना क्षेत्र में पकड़ा गया।  उन्होंने बताया कि पकड़ी गई 485 पेटी अवैध शराब की बाजार में कीमत करीब 25 लाख रूपये है। अवैध शराब की तस्करी करके ले जाते हुऐ पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक व अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुऐ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया।

माननीय अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 05 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से शराब तस्कर गिरोह में ओर कौन कौन दोषी शामिल हैं, के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। शराब तस्करी के उपरोक्त मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ करने तथा शराब कहां से आई है का पता लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें