फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर जा रहे युवक पर चलाई गोली, लूटपाट का प्रयास

Fri, 11 Mar 2016 12:16 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
विज्ञापन
लूट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
चौपटा बाजार में साड़ियों की दुकान को बंद कर घर जा रहे एक युवक पर बदमाशों ने गोली चला कर उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। युवक ने बेग नहीं छोड़ा तो बदमाश उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ लगते देख बदमाश फरार हो गए। घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दी।

बताया गया है कि डायमंड चौक निवासी राजेन्द्र पोपली चौपटा बाजार स्थित साडियों के एक बड़े शोरूम में काम करता है। रात को वह साढ़े 9 बजे के करीब शोरूम को बंद कर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन


उसके हाथ में एक बैग था, जिसमे कि दुकान के बही खाते थे। वह अभी डायमंड चौक के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। पिस्तौल निकाल कर उसे धमकाया और बेग देने को कहा।

राजेन्द्र ने बैग नही दिया तो युवकों में से एक ने उस पर गोली चला दी। इसमे वह बाल बाल बाख गया। युवक ने उससे फिर बैग छीनने का प्रयास किया। उसने बैग नही छोड़ा तो युवक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस बीच शोर शराबा सुन कर  आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। भीड़ जुटती देख बदमाश राजेन्द्र को वहीं छोड़ कर फरार हो गए।

राजेंद्र को घसीटने से काफी चोटें आयी। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजेन्द्र ने बताया कि बदमाश उसके बेग में नगदी होने का अनुमान लगा रहे थे।
या फिर वे दुकान के बही खाते छीनना चाह रहे थे।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली और भागे बदमाशो को पकड़ने के लिए शहर में नाक बंदी की। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नही लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें