फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 किलो चरस सहित दो गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अपराध - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुलिस द्वारा तस्करी करके नेपाल से जींद ले जाई जा रही अवैध चरस के साथ तस्करी के दो आरोपियोें को गिरफ्तार किया गया है। चरस सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। सीआईए टीम द्वारा गश्त के दौरान भारी मात्रा में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी जशनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश निवासी विनोद व देवेंद्र नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा करते हैं। एक सफारी गाड़ी में सवार दोनों नशीला पदार्थ चरस लिए हुए हैं। जिसे लेकर वे जिला जींद की तरफ सप्लाई करने जाएंगे। उन्होंने बताया गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौका पर ही नाकेबंदी कर दी गई।

नाके पर तैनात पुलिस टीम द्वारा आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी शुरू की गई। एक सफारी पर संदेह होने पर गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम विनोद तथा देवेंद्र पुत्र निवासी जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश  बताया।
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों के पास नशीला पदार्थ होने की सूचना पर झज्जर शहर के डीएसपी राजीव कुमार मौका पर पहुंचे तथा नियमानुसार उपरोक्त की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उनके पास मौका पर 25 किलो 700 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। अवैध रूप से तस्करी करके ले जाई जा रही भारी मात्रा में चरस सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये दोनों सदस्य अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से संबंध रखते हैं। तस्करों से बरामद चरस की बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। दोनो गिरोह नेपाल से चरस लेकर आए है। जो लंबे समय से हरियाणा में तस्करी करते आ रहे थे। एसपी का दावा है कि ये इस गिरोह की हरियाणा में एक बड़ी चैन होने की संभावना है। एसपी का कहना है कि दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इनके तार कहा-कहा जुडे़ हैं इसकी जांच की जा रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्याें को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें