फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर के डीघल निवासी जितेंद्र हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 18 Jun 2026 01:14 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर फोगाट ने बताया कि लगातार की गई छानबीन और सटीक अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने अमित निवासी गांव गांगटान, जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीघल निवासी जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने गांव गांगटान निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर फोगाट ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में गठित सीआईए झज्जर की टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र एवं अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच कर रही थी।

विज्ञापन


इसी क्रम में लगातार की गई छानबीन और सटीक अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने अमित निवासी गांव गांगटान, जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व झज्जर पुलिस ने इस हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

हत्या की वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी, तकनीकी जांच और प्रभावी कार्रवाई के चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी से जांच को और मजबूती मिली है। गिरफ्तार आरोपी अमित को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें