फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में चली गोलियां, बेरी नगरपालिका के चेयरमैन बिल्लू पहलवान सहित तीन घायल, 23 राउंड फायरिंग

Tue, 28 Mar 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बेरी नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सहित तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। कार में सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद कार सवार युवक रोहतक की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बिसाहन मार्ग पर कार सवार युवकों ने घर के बाहर बैठै नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि व कादयान खाप के प्रधान सहित दो लोगों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद कार सवार युवक मौके से रोहतक की तरफ भाग गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, उप पुलिस अधीक्षक नरेश व पुलिस थाना व चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को मौके से 23 खोल बरामद हुए। घटनास्थल पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन


बेरी निवासी देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान व रणजीत, महाबीर मंगलवार रात करीब 8 बजे बिसाहन मार्ग पर सुखबीर के मकान के बाहर बैठे हुए थे तभी वहां एक कार आकर रुकी। कार से उतरे युवकों ने घर के बाहर बैठे तीनों लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान ने भागकर जान बचाई।

फायरिंग में बिल्लु पहलवान को तीन गोलियां लगीं, जिसमें एक पेट व दो कमर में बताई जा रही हैं और रणजीत को 2 गोलियां व महाबीर एक गोली पैर के अंगूठे में लगी हुई है। गोली लगाने के बाद उपचार के लिए देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रणजीत व महाबीर का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वारदात के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अत्तर सिंह कादयान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि फायरिंग होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें