फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्या कांड में पूर्व सरपंच रिमांड पर

Sun, 07 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
KaLa - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 गांव आसौदा में हुए सरपंच व उसके पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब पूछताछ के लिए आसौदा सिवान के पूर्व सरपंच राजीव उर्फ काला को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि हत्याकांड की साजिश रचने के एक आरोपी गांव आसौदा सिवान के पूर्व सरपंच को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में हुई हत्या के मामले में सजायाफ्ता करनाल जेल में बंद कैदी राजीव उर्र्फ  काला निवासी आसौदा सिवान को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या के मामले के षड्यंत्र में शामिल दो आरोपियों देवेंद्र व आशीष को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि गत 28 जुलाई की रात को गांव आसौदा सिवान के सरपंच रामबीर व उसके पिता बलबीर की गोलियाें से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू, जतिन व उसका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसएचओ रणधीर के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के मामले के तीनों मुख्य दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उपरोक्त तीनों के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही तीनों दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें