लघु सचिवालय की पार्किंग से गाड़ी चोरी
बहादुरगढ़।
शहर के बालोर रोड पर स्थित लघु सचिवालय की पार्किंग से चोर एक गाड़ी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण शर्मा निवासी न्यू पटेल पार्क लाइनपार बहादुरगढ़ ने बताया है कि वह लघु सचिवालय में बुधवार को 11 बजे किसी कार्य के लिए गया था। जब वह काम निपटाकर वापस घर जाने लगा तो उसने देखा कि उक्त स्थान पर खड़ी की गई कार वहां से नदारद थी। उसने गाड़ी चोरी होने की सूचना उसने पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
-------------