फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए बहादुरगढ़ के प्रभारी रहे निरीक्षक सोनू मलिक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एसपी रोहतक की कंप्लेंट पर एसएसपी बी सतीश बालन द्वारा बहादुरगढ़ सीआईए के प्रभारी रहे निरीक्षक सोनू मलिक के खिलाफ तुरंत एक्शन लेते हुए प्राथमिक जांच के आदेश दिए गए। भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बी सतीश बालन द्वारा शिकायतों की प्राथमिक जांच की जिम्मेवारी डीएसपी हेडक्वार्टर झज्जर हंसराज को सौंपी गई । प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी बी सतीश बालन द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए सीआईए बहादुरगढ़ के प्रभारी रहे निरीक्षक सोनू मलिक को सस्पेंड करने के आदेश किए गए। इसके साथ ही एसएसपी बी सतीश बालन द्वारा विभागीय जांच के आदेश भी किए गए । एसएसपी द्वारा झज्जर के डीएसपी राजीव कुमार को विभागीय जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें