फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञशाला में लगी आग, तीन गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यज्ञशाला में लगी आग से तीन गोवंश की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी परिसर में स्थित एक यज्ञशाला में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से यज्ञशाला में बंधे तीन गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक गाय बुरी तरह से झुलस गई। झुलसी गाय को गो उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। गोवंश की मौत पर स्थानीय निवासियों ने दु:ख प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार ओमेक्स में कृष्ण शरमण धाम में यज्ञशाला बनाई गई है। इस यज्ञशाला में छप्पर डालकर पशुओं को बांधे जाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार दोपहर यहां अचानक आग लग गई और आग से यहां बंधी गाय और बछिया की जिंदा जल जाने से मौत हो गई, इसके अलावा एक गाय भी झुलसी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाम के संचालक आचार्य युगल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आस-पड़ोस के लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ ही मिनट में ही छप्पर जल गया। दो बछिया व एक गाय जिंदा जल गई, जबकि एक गाय बुरी तरह से झुलस गई। उसे गोउपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यज्ञशाला के पीछे कसार गांव की ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां हैं। किसी अज्ञात ने उक्त झाड़ियों में आग लगा दी। आशंका है कि आग की चिंगारी छिटककर यज्ञ शाला के छप्पर पर पड़ी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें