फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर से दुकानदार की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी एक व्यक्ति की शहर के एक बैंक के सामने से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी मंजीत ने बताया कि उसने गांव में शैलून किया हुआ है। गत आठ मार्च को वह दादरी दुकान का कुछ सामान लेने और अन्य काम से आया था। उसने अपनी बाइक के आईसीआईसीआई बैंक के बाहर खड़ी कर दी और खरीददारी करने में मशगूल हो गया। कुछ देर बाद जब वह वापिस लौटा तो उसे बाइक चोरी मिली। उसने आसपास के दुकानदारों से भी बातचीत की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंजीत ने बताया कि पहले उसने अपने स्तर पर बाइक ढूंढने का प्रयास किया और असफल रहने पर मामले की शिकायत सिटी थाने में दी। वीरवार को पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें