फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरी गाड़ी सहित एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस ने शराब से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को भी काबू किया गया है। बादली थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार की शाम गुरुग्राम रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान वहां से तेज गति में एक गाड़ी गुजरी। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया तो चालक ने गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में उतार दिया। इस दौरान कंडक्टर सीट पर बैठा युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में चालक की पहचान परमिनंदर उर्फ पीकू निवासी सांपला के तौर पर हुई। गाड़ी की तलाशी ली तो काफी मात्रा में शराब भरी हुई थी। गिनती करने पर 90 पेटी शराब पाई गई। प्रभारी अशोक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी से उसके साथी का पता लगाया जाएगा। शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें