फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दहेज प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर निवासी एक युवती ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायत सौंपी है जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2015 में दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसकी सूचना मायके पक्ष को दी तो उन्होंने कुछ समय बाद सब कुछ सही जाने की बात कहकर समझाने का प्रयास किया। पुलिस एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पति ने उससे मारपीट कर जबरन दवा खिलाई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने मर्जी के खिलाफ उसका गर्भपात कराने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें