फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंट्रो लूट के आरोपी ने किया चार वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सैंट्रो कार लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चार अन्य वारदात का खुलासा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि राशलवाला चौक से कार लूटने की वारदात को कबूल करने के अलावा चार अन्य वारदात भी कबूूली हैं। साथ ही बताया कि आरोपी ने पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के नाम और ठिकाने बताएं हैं। जल्द पुलिस की टीम आरोपी द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर अन्य वारदात का खुलासा करेगी।

इन वारदात का हुआ खुलासा
1. साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर कुछ दिन पूर्व बादली के एरिया से एक पल्सर बाइक को छीनी थी।
2. साथियों के साथ करीब चार-पांच दिन पहले खेड़ा डाबर रोड से एक सप्लेंडर बाइक को छीनी थी।
3. अपने साथियों के साथ करीब 10/15 दिन पहले छावला दिल्ली के एरिया से एक पल्सर बाइक छीनी थी।
4. आरोपी ने अपने साथियों के साथ करीब 20/25 दिन पहले गांव खेड़का गुज्जर से एक पल्सर बाइक छीनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें