फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.750 किलोग्राम चरस सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
1.750 किलोग्राम चरस सहित एक काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस ने चिड़िया मोड़ से एक युवक को 1.750 किलोग्राम चरस सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान भोजावास निवासी अनूप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि एसपी सुनील दलाल के निर्देशों पर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। सिटी थाना पुलिस के एएसआई परमजीत सिंह ने अपनी टीम सहित विभिन्न जगहों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस टीम को चिड़िया मोड़ पर एक युवक संदिग्ध हालातों में खड़ा नजर आया। जब पुलिस टीम ने उसे पास बुलाया तो युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1.750 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद का नाम अनूप वासी भोजावास बताया। सिटी थाना पुलिस ने अनूप के खिलाफ मादक पदार्थअधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें