मानसिक रूप से परेशान महिला ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान
झज्जर। रेवाड़ी-रोहतक रेलमार्ग पर शुक्रवार देर रात तलाव के निकट एक महिला ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी। मृतक महिला मानसिक रूप से परेशान थी और करीब सात-आठ महीने से अपने मायके तलाव में रह रही थी। शनिवार सुबह परिजनों को पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाएं जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला की पहचान संगीता के तौर पर की गई है। पुलिस द्वारा इस संबंध में नियमानुसार आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है।