फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर पारले बिस्कुट फैक्टरी के पास ऑटो की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी प्रमोद तिवारी के तौर पर हुई है। प्रमोद व उसका बेटा पवन तिवारी सेक्टर-17 स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार को छुट्टी के बाद दोनों अपनी अपनी साइकिलों से घर लौट रहे थे। जब वे पारले बिस्कुट फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो सामने से गलत दिशा से आ रहे ऑटो के साथ प्रमोद की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीछे आ रहे पवन ने उसे संभाला और राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने कहा है कि ऑटो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें