अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव रासीवास में घर में बने पानी के होद में डूबने से करीब 10 माह के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में सूचना तो आई थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम या कार्रवाई कराने से मना कर दिया। फिर भी पुलिस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है।