फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनी गई भैंसों की बरामदगी की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
छीनी गई भैंसों की बरामदगी की लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर के समीप भैंसों से भरी टाटा-407 छीनने के मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। नीमला निवासी पीड़ित ने इस संबंध में गांव के ही कुछ युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गांव नीमली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पहले टाटा-407 गाड़ी में वह चार भैंस लेकर जा रहा था। जब वे गांव समपुर के समीप पहुंचे तो कुछ युवकों ने गाड़ी को रुकवा लिया और उन्हें नीचे उतारकर गाड़ी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी और देर रात टाटा-407 गाड़ी नहर के पास से लावारिस हालत में बरामद की गई। अभी तक पुलिस चारों भैंसों का सुराग नहीं लगा पायी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी टाटा-407 गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें