फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब को झज्जर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने कैंटर चालक को तो काबू कर लिया लेकिन कैंटर में बैठे दो अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
झज्जर थाना एसएचओ सुमित कुमार के अनुसार कुलाना चौकी के प्रभारी अमित कुमार को सूचना मिली थी कि सोनीपत का एक व्यक्ति अवैध शराब के धंधे में लगा हुआ है। जो कैंटर में शराब की तस्करी कर राजस्थान और गुजरात सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर कुलाना चौकी की पुलिस टीम अलर्ट थी। चौकी प्रभारी को शुक्रवार के दिन सूचना मिली कि एक कैंटर में उसी व्यक्ति की अवैध शराब रोहतक के रास्ते राजस्थान में जाएगी। जिस पर पुलिस टीम ने कुलाना चौक पर नाका लगा दिया। इसी दौरान एक कैंटर आया तो पुलिस टीम ने जांच के लिए रुकवाना चाहा। कैंटर रुकते ही दो लोग कैंटर से कूदकर फरार हो गए। जबकि कैंटर चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। काबू किए गए कैंटर चालक की पहचान शेर सिंह निवासी मध्यप्रदेश के तौर पर हुई।
विज्ञापन


950 पेटी अवैध शराब बरामद
पुलिस ने जब कैंटर की जांच की तो पाया कि कैंटर में शराब की 950 पेटियां हैं। इनमें 670 पेटी मार्का एनवी पार्टी स्पेशल तथा 80 पेटी पव्वा मार्का क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब पाई गई। पुलिस के अनुसार उक्त शराब की करीब 50 लाख रुपये कीमत है। जांच के दौरान चालक ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव सिसाना निवासी नाना ठेकेदार शराब की अवैध तस्करी करता है। यह शराब उसी की थी। वह इसे गुजरात व राजस्थान सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बदले जाते थे चालक
पूछताछ में अवैध शराब से भरी गाड़ी चला रहे चालक शेरसिंह ने खुलासा किया कि उसे नहीं पता कि शराब की डिलीवरी कहां देनी थी। उसे बस इतना पता है कि शराब को राजस्थान व गुजरात पहुंचाया जाना था। आरोपी शेर सिंह ने यह भी खुलासा किया है कि डिलीवरी देने वाली लोकेशन तक रास्ते में कई बार ड्राईवर बदले जाते थे। ताकि ड्राईवर को भी यह पता न चले सके कि आखिर शराब की सप्लाई कहां होती है।

- झज्जर पुलिस ने कुलाना चौक के पास पकड़ा कैंटर
- एक को किया काबू, दो अन्य हुए फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें