फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी चोरी करते पकड़े 51 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को नहरों पर छापामारी कर 51 किसानों को पानी चोरी करते पकड़ा। पिछले कई दिनों से बारिश न होने पर किसान नहरी पानी की काफी चोरी कर रहे हैं। बुधवार को विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह लाकड़ा के नेतृत्व में टीम ने बधवाना और लोहारू नहरों पर छापेमारी की। इस दौरान बधवाना और लोहारू नहर से 51 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा गया। अब अगस्त माह में नहरी पानी चोरी का यह आंकड़ा 775 तक पहुंच गया है। विभाग अब इन किसानों को नोटिस भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नहरों में इस समय 824 क्यूसेक पानी चल रहा है, जिससे नहरी पानी की इस समय कोई कमी नहीं है। क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने धान की फसल की भी रोपाई कर रखी है। धान की फसल में पानी की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। अब पिछले काफी दिनों से बारिश न होने पर किसान नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी कर रहे हैं। किसानों ने नहरों पर इंजन और साइफन लगा रखे हैं जिससे दिन रात नहरों से पानी का उठान किया जा रहा है। किसान बाजरा, कपास, ज्वार और ग्वार आदि खरीफ की फसलों की भी सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें