फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो वाहन छीनने की वारदात ने बढ़ाई पुलिस की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
अप्रैल-मई में लूट की करीब डेढ़ दर्जन वारदातों के बाद जून का महीना शांत रहने से पुलिस को राहत मिली ही थी कि अब जुलाई में फिर से वाहनों की छीना झपटी शुरू हो गई है। पिछले दो दिन में इलाके में तीन वाहन छीनने की वारदात सामने आई हैं। सोमवार की रात बदमाश बालौर बाईपास से कार और बादली से टैंपो छीनकर फरार हो गए।
वारदात : 1
जानकारी के अनुसार गांव लोवा खुर्द वासी मनोज ने अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गुरुग्राम की एक कंपनी में लगा रखी है। कलानौर वासी संजय उक्त गाड़ी पर ड्राइवर है। सोमवार को संजय गाड़ी लेकर गुरुग्राम गया था। काम पूरा होने के बाद सोमवार की देर शाम को वह वापस लोवा खुर्द के लिए चला। रात करीब पौने 9 बजे जब वह बालौर बाईपास पर पहुंचा तो चौक से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही सफेद रंग की होंडा सिटी कार चालक ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी के आगे रोक दी। गाड़ी के सामने आने पर उसे मजबूरन कार रोकनी पड़ी। उक्त होंडा सिटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और उसमें चार युवक सवार थे। गाड़ी के रुकते ही चारों युवक संजय के पास आए और उसे जबरन गाड़ी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दो युवक उसकी गाड़ी रोहतक की ओर ले गए। जबकि अन्य दो बदमाश होंटा सिटी कार में फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात : 2
उधर, बीती रात को बादली क्षेत्र में भी स्कूटी सवार युवकों ने छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया। युवक चालक से मारपीट कर उसका टैंपो ले भागे। दरअसल, गोपाल गंज (बिहार) निवासी खुशबूद्दीन पेशे से चालक है। वह पिछले कुछ महीनों से लुधियाना की कमलेश ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए वाहन चला रहा है। गत 10 जुलाई को वह फोकल प्वाइंट 5 फेश कंपनी का माल टाटा 1109 टैंपो में भरकर फरीदाबाद गया। माल उतारने के बाद जब वह वापसी में रात करीब 8 बजे बादली के पास पहुंचा तो एक स्कूटी पर सवार दो युवक सामने आकर टैंपो रुकवा दिया। दोनों युवक उसके पास आए और चाबी मांगने लगे, मना करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद एक युवक टैंपो लेकर भागा तो दूसरा युवक स्कूटी पर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी गाड़ी में रह गया। किसी राहगीर का फोन मांगकर उसने वाहन मालिक राजेश को यह सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही इलाके में नाकाबंदी कर दी थी। पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही की कार छीनने वालों की भी तलाश जारी है।


- बालौर बाईपास के पास छीनी कार तो बादली में टैंपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें