फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सास और दो ननदों पर लगाया तेज छिड़कर आग लगाने का आरोप, 70 फीसदी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी सास और दो ननदों पर तेल छिड़कर उसे आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने महिला के बयान शनिवार देर रात ही दर्ज कर लिए और तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना का कारण परिवार आपसी जमीन विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बाढड़ा निवासी साहबकौर आग से 70 फीसदी तक झुलस गई। शनिवार देर रात ही बाढड़ा थाना पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पीजीआई में उपचाराधीन महिला ने पुलिस बयान में बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने बच्चों सहित घर पर ही थी। पति चौकीदारी करता है और रात के समय वह ड्यूटी पर गया था। महिला ने बताया कि उनके परिवार में पिछले कुछ समय से जमीनी विवाद चल रहा है और इसके चलते ही उसकी सास ने अपनी दोनों बेटियों को बुलाया था। महिला ने बताया कि वो अपनी सास से अलग रहती है और उसकी सास अपनी दोनों बेटियों के साथ उनके घर आ गई। इसी दौरान फिर से कहासुनी हो गई और उन तीनों ने उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग की लपटों में उसे घिरा देखकर बेटे मंजीत ने कंबल से आग बुझाई। तब तक वह आग की चपेट में आने से झुलस चुकी थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस महिला के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पीजीआई पहुंच गई थी। वहां आग से झुलसी महिला के बयान दर्ज किए और इस संबंध में चिकित्सक से भी बातचीत की गई। महिला करीब 70 फीसदी झुलस गई है और उसकी सास और दो ननदों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस हमने दर्ज कर लिया है। बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें