फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर, कैंटर और क्रेटा में हुई भिंड़त,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। समसपुर टी-प्वाइंट पर मंगलवार रात एक कैंटर, डंपर और क्रेटा गाड़ी की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान नीमली निवासी रवि और पवन के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, डंपर चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में वहां मौजूद कुछ लोगों के समझाने पर पिटाई करने वाले युवक मान गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और पवन नीमली गांव से अपनी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर दादरी की तरफ आ रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे एक कैंटर था। जब वो समसपुर टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो एक डंपर उनकी गाड़ी से टकरा गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से जा टकराई और इसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इसी दौरान डंपर सामने से आ रही आयशर कैंटर से भी टकरा गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेटा सवारों को संभाला और उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से किसी ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, हादसे के चलते मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटा बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवा दी। वहीं, इसी दौरान पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक चालक को पकड़ लिया और घायलों के परिजन उसे भी अस्पताल ले आए। घायलों के पहुंचने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस चालक को पकड़ा गया है उसने शराब पी हुई है और वह अपना गांव झांसवा बता रहा है। वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो प्राथमिक जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त यहां चौथी गाड़ी भी थी। उस गाड़ी का चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि हो सकता है हादसा उसकी लापरवाही से हुआ हो, इसलिए पुलिस मामले की जांच करेगी। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें