फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासीवास में मोबाइल टावर का सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव रासीवास में मोबाइल टावर निर्माण सामग्री चोरी हो गई। संबंधित कंपनी प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई है।
पुलिस शिकायत में कंपनी प्रतिनिधि सौरभ सुमन ने बताया कि कंपनी की ओर से गांव रासीवास में मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि मोबाइल टावर के लिए स्टील की सामग्री गांव में ही खाली प्लाट में रखी गई थी। प्लाट में 1690 किलोग्राम स्टील की सामग्री रखी गई थी। कुछ दिन बाद वर्कर जब इस काम को पूरा करने के लिए गांव पहुंचे तो वहां केवल 1017 किलोग्राम स्टील सामग्री ही मिली। जांच करने पर पता चला तो 672 किलोग्राम सामग्री गायब मिली। बाद में कंपनी की ओर से इस संबंध में सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें