फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे जमा करवाने का झांसा देकर दो लाख ले उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर पर पैसे जमा करवाने का झांसा देकर दो लाख ले उड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के पीएनबी में पैसे जमा करवाने आए व्यक्ति का एक युवक दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड 18 निवासी कुरड़ाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दिन में पीएनबी बैंक में दो लाख रुपये जमा करवाने आया था। वह काउंटर पर यह पैसे जमा करवाने के लिए खड़ा था। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसने कहा कि ताऊ पैसे मैं जमा करवा देता हूं। युवक पर विश्वास कर फार्म व दो लाख रुपये की राशि थमा दी। युवक यह राशि लेकर काउंटर पर पहुंचा तथा कैशियर को सौंप दी। कुछ देर बाद युवक ने कहा कि उसे यह पैसेे जमा नहीं करवाने है। इस पर कैशियर ने युवक को यह दो लाख रुपये वापिस लौटा दिए। इसके बाद युवक दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। कूंगड़राम युवक को ढूंढता रह गया। आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने कूरड़ाराम की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की। पुलिस ने युवक की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शहर पुलिस एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें