फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सेक्टर-2 के निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर किसी अन्य वजह से, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का निवासी कल्लू पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के सेक्टर 2 में किराये पर रह रहा था। वह सेक्टर-6 में फलों की रेहड़ी लगाता था। बुधवार की रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एक क्लीनिक में ले जाया गया तो डाक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर ले जाने के लिए कहा। जब परिचित उसे यहां लेकर आए तो जांच के दौरान डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। सेक्टर-6 चौकी पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें