फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू (भिवानी)
फरटिया भीमा में सुबह अपने कुंए की मोटर ठीक करने उतर रहे किसान रस्सा टूटने पर कुएं में गिरकर मौत हो गई है। मृतक का शव मंगलवार को लोहारू के सीएचसी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया। लोहारू थाना के प्रधान सिपाही सोमबीर मान ने बताया कि फरटिया भीमा निवासी रामफल (50) अपने कुएं की मोटर ठीक करने रस्से के सहारे कुएं में उतर रहा था। इसी दौरान रस्सा टूट गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। मृतक के पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चिकित्सक ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया और अजीत सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें