फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव डोहका हरिया में एक बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। घटना में घायल को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में डोहका हरिया निवासी विकास ने बताया कि उसका पिता सुबह सैर के लिए सांरगपुर चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक तेज रफ्तार में आई और उसके पिता को टक्कर मार दी। घटना में उसका पिता सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल के बेटे ने बताया कि उपचार के लिए वह अपने पिता को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें