फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केके को लगी थी छह गोलियां, बॉडी से रिकवर हुई एक गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
केके को लगी थी छह गोलियां, बॉडी से रिकवर हुई एक गोली
विज्ञापन

झज्जर। दिल्ली गेट के पास रविवार की शाम को फायरिंग कर मारे गए पूर्व स्कूल निदेशक केके गुलिया की बॉडी में छह गोलियां लगी थी। इसमें से पांच गोलियां शरीर के आरपार हो गई और एक गोली गुलिया की बॉडी से रिकवर हुई है। वहीं रविवार को पुलिस ने मौके से आठ खोल बरामद किए थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी पुलिस सोमवार को दिन भर जुटी रही। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि शहर का ही एक युवक केके की रैकी कर रहा था, जो कि अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। फुटेज में आए तीनों बदमाशों ने हेलमेट व कपड़े से अपने चेहरे को ढांप रखा था। इससे सही से सभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।
विधायक भुक्कल पहुंची अस्पताल
फायरिंग कर पूर्व स्कूल निदेशक की हत्या मामले में पोस्टमार्टम के दौरान विधायक गीता भुक्कल अस्पताल पहुंची। जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और डीएसपी रणबीर से बातचीत की। उन्होंने शहर में लगे कुछ कैमरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस विभाग कैमरों को चेक करे कि वो पूरी तरह से कार्य कर भी रहें हैं या नहीं। वहीं डीएसपी रणबीर ने मौके पर कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में हुआ अंतिम संस्कार
केके गुलिया का अंतिम संस्कार दोपहर के समय उनके गांव दुलीना में किया गया। स्कूल से जुड़े होने के कारण काफी निजी स्कूलों के निदेशक तथा शहर के पार्षदों सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें